Events and Activities Details
Event image

NSS Event


Posted on 01/08/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) गतिविधि प्रतिवेदन "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान स्थान: राजकीय महाविद्यालय, जाटूसाना (रेवाड़ी) कार्यक्रम: "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान राजकीय महाविद्यालय, जाटूसाना के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजय सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया, जिनमें छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी (NSS PO) श्री नवीन कुमार ने स्वयंसेवकों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में NSS क्लर्क श्री विकास जाखड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पौधों की व्यवस्था, आवश्यक सामग्री एवं समस्त प्रशासनिक कार्यों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. देवेन्द्र सिंह, तरुण राव, श्री ओजैर गुल, श्री शिवानन्द द्विवेदी तथा श्री विनोद कौशिक भी उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।